ग्वालियर में 14 दिन बाद पारा गिरा:दिन में गर्मी से राहत, तपिश कम होने से लोग बाहर निकले; न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

ग्वालियर में भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को आखिरकार राहत मिली है। करीब 14 दिनों बाद दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 39.4 डिग्री सेल्सियस पर आया है, जिससे लोगों ने गर्मी से कुछ हद तक राहत महसूस की। हालांकि, रात का तापमान अभी भी 26.5 डिग्री सेल्सियस पर है, जो सामान्य से अधिक है। मौसम में इस बदलाव का कारण पड़ोसी शहर आगरा में हुई बारिश और ओलावृष्टि का असर माना जा रहा है। गुरुवार सुबह से ही शहर के आसमान में बादल छाए हैं और बीच-बीच में ठंडी हवा चल रही है। हवा की गति लगभग 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और धूप का असर भी कम हो गया। दिन के तापमान में 1.6 डिग्री की कमी मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। दिन में बादल रहने के कारण सूर्य की तपिश कमजोर पड़ी, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। इससे पहले 14 अप्रैल को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिसके बाद लगातार गर्मी का असर बना हुआ था। तपिश कम हुई तो घूमने निकले लोग मौसम के सुहावने होने का असर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ घूमने-फिरने के लिए बाहर निकले। खासतौर पर जल विहार जैसे स्थानों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ नजर आई, जहां लोग ठंडी हवाओं और बादलों के बीच सुकून भरे पल बिताते दिखे। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने और हल्की हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। हालांकि, पूरी तरह से गर्मी से राहत अभी संभव नहीं है, लेकिन इस बदलाव ने फिलहाल लोगों को राहत की सांस जरूर दी है।

Apr 30, 2026 - 08:03
 0  0