रतलाम में डबल मर्डर, बीचबचाव में गई जान:शादी का विवाद चाकूबाजी में बदला; बीचबचाव करने आए, एक गंभीर घायल

रतलाम के जीआरपी थाना क्षेत्र स्थित ओल्ड रेलवे क्वार्टर के पास रविवार रात चाकूबाजी में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि एक शादी के जुलूस में हुई कहासुनी के बाद देर रात दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जो जानलेवा हमले में बदल गया। मृतकों की पहचान रेलवे कॉलोनी निवासी आनंद (पिता गोविंद रावत) और पीएनटी कॉलोनी निवासी शाहबाज उर्फ आशु (पिता आफताब खान) के रूप में हुई है। घायल पीयूष (22) पीएनटी कॉलोनी का रहने वाला है। शादी समारोह के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था। रोजर बिन्नी के विवाद में बीच-बचाव करने पर हुआ हमला घायल पीयूष ने पुलिस को बताया कि वह अपने चचेरे भाई आनंद और शाहबाज के साथ ओल्ड रेलवे क्वार्टर के सामने शंकर मंदिर गया था। वहां रोजर बिन्नी आया और बताया कि उसका मुन्ना और रोहित खंडकर से विवाद हुआ है। तभी मुन्ना, रोहित और उनके साथी वहां पहुंच गए और रोजर से विवाद करने लगे। जब पीयूष और उसके भाइयों ने उन्हें गालियां देने से मना किया, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। सीने, पेट और पीठ पर किए चाकू से वार पीयूष के अनुसार, मुन्ना ने उसके सिर पर ईंट से वार किया। बीच-बचाव करने आए आनंद पर रोहित ने चाकू से सीने और पेट पर जानलेवा हमला कर दिया। शाहबाज बचाने दौड़ा तो मुन्ना और रोहित ने उसकी पीठ पर भी चाकू घोंप दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीयूष के गले पर बाईं तरफ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दो ने तोड़ा दम वारदात के दौरान रोजर बिन्नी ने बीच-बचाव कर उन्हें आरोपियों से छुड़ाया। इसके बाद तीनों घायल लक्ष्मणपुरा और पीएनटी कॉलोनी होते हुए बचकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद आनंद और शाहबाज को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों और घायल पीयूष को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। औद्योगिक क्षेत्र थाने ने जीरो पर कायमी कर मामला आगे की जांच के लिए जीआरपी को सौंप दिया है।

May 4, 2026 - 07:44
 0  0