शिवपुरी आंधी से एक और की मौत:दीवार गिरने से घायल गिरजेश ने ग्वालियर में इलाज के दौरान दम तोड़ा
शिवपुरी में आई तेज आंधी अब जानलेवा साबित हो रही है। पोलो ग्राउंड की दीवार गिरने से घायल रन्नौद निवासी गिरजेश चंद्र आचार्य ने ग्वालियर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह आंधी से हुई दूसरी मौत है; इससे पहले एक ऑटो चालक की भी जान जा चुकी है। गिरजेश चंद्र आचार्य का रविवार रात ग्वालियर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे अपना उपचार कराने शिवपुरी पहुंचे हुए थे, तभी शनिवार को आई तेज आंधी के दौरान पोलो ग्राउंड की दीवार गिरने से घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार, आंधी के दौरान पोलो ग्राउंड की दीवार अचानक गिर गई थी, जिसके नीचे तीन लोग दब गए थे। इनमें खुड़ा बस्ती निवासी बृजेंद्र उर्फ गोलू, गिरजेश चंद्र आचार्य और एक अन्य युवक शामिल थे। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गिरजेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। रविवार रात करीब 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि इसी आंधी के दौरान नवग्रह मंदिर के पास थीम रोड पर एक अन्य हादसे में पुरानी शिवपुरी निवासी 50 वर्षीय ऑटो चालक रहीस खान की भी मौत हो चुकी है। वह आंधी से बचने के लिए रुके थे, तभी होर्डिंग और ईंट-पत्थर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तेज आंधी के चलते जिले भर में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। कई जगह पेड़, होर्डिंग और हाईमास्ट पोल गिर गए, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। प्रशासन द्वारा आंधी के बाद राहत और बचाव कार्य किया गया था।