बंगाल में बीजेपी की जीत पर इंदौर में मनेगा जश्न:कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय पर पटाखे फोड़ और जलेबी खिलाकर मनाएंगे जश्न
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के रुझानों के बाद, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी जमकर जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं बीजेपी समर्थक राजवाड़ा पर आतिशबाजी करने की भी तैयारी कर रहे हैं। इंदौर बीजेपी नेताओं का कहना है कि, बंगाल में पहली बार सरकार बनाने का जश्न हम भव्य तरीके से मनाना चाहते हैं। इसके अलावा लाइव प्रसारण के लिए भी स्क्रीन लगाई गई है। बीजेपी इंदौर मीडिया प्रभारी वरुण पाल ने बताया की इस बार बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होने वाली है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय पार्टी की सरकार बनेगी। जो रुझान आ रहे हैं वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आ रहे हैं और पश्चिम बंगाल में कमल खिलकर एक नया इतिहास रचेगा। यह संयोग है कि जिस दिन बिहार के परिणाम आए थे तब भी हम देपालपुर के दौरे पर थे और आज भी। इसलिए मुझे विश्वास है यह संयोग सुखद होगा और पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। पश्चिम बंगाल के साथ असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक केरलम में LDF को बढ़त मिली हुई है। लेकिन UDF बाजी पलटते हुए दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के समर्थन वाले UDF को बढ़त मिल गई है। असम और पुडुचेरी में बीजेपी को बढ़त मिली हुई है। तमिलनाडु में डीएमके आगे चल रही है। इधर, एक्टर विजय की पार्टी TVK ने कई सीटों पर DMK को पीछे छोड़ दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक TVK आगे चल रही है। देपालपुर या दौरा सुखद संयोग होगा पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह संयोग है कि जिस दिन इस स्वच्छता जोड़ी की घोषणा हुई थी और हम पहली बार इंदौर के देपालपुर का दौरा करने आए थे तो बिहार के परिणाम आए थे और बहुमत के साथ बिहार में भाजपा की सरकार बन गई थी और इस बार जब देपालपुर के बदलते हुए स्वरूप में दिखाई दे रहा है। आज पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के रिजल्ट सामने आ रहे हैं। मुझे विश्वास है कि देपालपुर या दौरा सुखद संयोग होगा और पश्चिम बंगाल में भारतीय पार्टी की सरकार बनाएगा,जो रुझान आ रहे हैं वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आ रहे हैं और पश्चिम बंगाल में कमल खिलकर एक नया इतिहास रचेगा। एक घंटे बाद शुरू होगा जश्न बीजेपी नेताओ ने बताया की अभी शुरुआती रुझान सामने आए है। एक घंटे बाद पार्टी कार्यालय पर जश्न शुरू होगा। कार्यकर्ता राजबाडा पर भी जाकर आतिशबाजी करेंगे।