इंदौर में गर्मी के तेवर ठंडे पड़े:आज सुबह से छाए बादल, एक हफ्ते तक गर्मी से रहेगी राहत
इंदौर में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में दिन का पारा 1 डिग्री गिरा है और गर्मी कम जरूर हुई है लेकिन उमस बनी हुई है। अभी एक हफ्ते तक गर्मी से राहत जरूर रहेगी, लेकिन बीच-बीच में उमस का दौर चलेगा। सोमवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। इंदौर में शनिवार को दिन का तापमान 40.0 (-1) डिग्री सेल्सियस था। रविवार को दोपहर 1 बजे बाद उमस का दौर शुरू हो गया, जिससे बेचैनी महसूस हुई। इस दौरान पारा 1 डिग्री गिरकर 39.7 (-1) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम है। रात का तापमान तीन दिनों से 25 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है और गर्मी है। रविवार रात का तापमान 25.5 (+2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। गर्म हवा का दौर खत्म हो गया दरअसल इन दिनों राजस्थान में तेज बारिश, ओले गिरने की वजह से गर्म हवाओं का दौर खत्म हो गया है। इससे इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में तापमान गिरा है और गर्मी का असर कम हुआ है। यही कारण है कि एक हफ्ते में दूसरी बार दिन का पारा लुढ़ककर 39 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। रविवार को धूप भले ही तेज नहीं रही, लेकिन उमस के कारण लोग हलाकान रहे। रात को बीच-बीच में हल्की हवा चलने से राहत जरूर है, लेकिन तापमान कम नहीं हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक दिन का तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और उमस से बेचैनी रहेगी। एक हफ्ते का तापमान