टीकमगढ़ में तीन दिनों में 2 डिग्री गिरा तापमान:आज बूंदाबांदी की संभावना; अगले तीन-चार दिन 40 डिग्री से नीचे रहेगा पारा

टीकमगढ़ में पिछले 24 घंटे से चल रही हवा के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज सोमवार दोपहर बाद तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। पिछले तीन दिनों के तापमान पर गौर करें तो अधिकतम तापमान में लगातार कमी आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री था, जो शनिवार को घटकर 40 डिग्री और रविवार को 39 डिग्री पर पहुंच गया। इसी तरह, रात का तापमान शुक्रवार को 26 डिग्री, शनिवार को 25 डिग्री और रविवार रात को 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और अगले कुछ दिनों तक यह राहत बनी रहेगी। मई महीने की शुरुआत तापमान में गिरावट के साथ हुई है, जबकि अप्रैल में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री तक पहुंच गया था। पिछले एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में आई कमी ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत प्रदान की है। लगभग 5 से 6 दिन बाद मौसम में और बदलाव के संकेत हैं।

May 4, 2026 - 07:44
 0  0