धारदार प्लेट से पंचर किए ट्रैक्टर के टायर:NH-44 पर वन विभाग ने पकड़ा अवैध रेत से भरा वाहन; माफिया के हमले से बचने अपनाया नया तरीका
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद वन विभाग और एसएएफ बल अवैध रेत परिवहन पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में नेशनल हाईवे-44 पर वन डिपो के सामने बनी वन चौकी पर टीम ने एक नया तरीका अपनाया। सोमवार सुबह 5 बजे अवैध रेत से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को आता देख वन विभाग ने सड़क पर धारदार लोहे की प्लेट फेंक दी। इससे ट्रैक्टर के टायर पंचर हो गए और ट्रॉली पलट गई। टायर पंचर होने से ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर क्रेन बुलाई और उसकी मदद से ट्रॉली सहित ट्रैक्टर को जब्त किया। यह ट्रैक्टर बिना नंबर का है, इसलिए विभाग अब इसके इंजन और चेसिस नंबर के जरिए मालिक की तलाश कर रहा है। हमले से बचने के लिए तैयार की खास प्लेट
रेत माफिया के जानलेवा हमलों से निपटने के लिए वन विभाग ने देवरी गेम रेंज चेक पोस्ट पर यह खास तरीका अपनाया है। देवरी घड़ियाल अधीक्षक श्याम सिंह चौहान ने बताया कि जहां सुगम मार्ग है, वहां रेत माफिया सीधे ट्रैक्टर चढ़ाकर टीम पर हमला कर देते हैं। इससे मैदानी स्टाफ की जान को हमेशा खतरा बना रहता है। हाल ही में हुई थी एक वन आरक्षक की हत्या
अधीक्षक चौहान ने बताया कि हाल ही में एक वन आरक्षक की इसी तरह ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी गई थी। इसलिए इन लोहे की पत्तियों की मदद से सिर्फ टायर पंचर किया जाता है, ताकि टीम पर कोई हमला न हो सके। इसी तरीके का इस्तेमाल करते हुए आज सुबह भी सुरक्षित ढंग से यह कार्रवाई की गई है।