युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म:युवती की शिकायत पर नईगढ़ी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। नईगढ़ी थाना प्रभारी ऋषि कुमार द्विवेदी के अनुसार, आरोपी युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का भरोसा दिलाया था। उसने कई महीनों तक युवती का शारीरिक शोषण किया। युवती के दबाब पर वादे से मुकरा आरोपी जब युवती ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया, तो वह अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने 1 मई को अपने परिजनों के साथ नईगढ़ी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र पटेल (27), निवासी ग्राम छत्रगढ़, थाना नईगढ़ी को शनिवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

May 4, 2026 - 07:44
 0  0