कूनो में खुले जंगल में छोड़े गए दो चीते:CM डॉ. मोहन यादव ने बोत्सवाना से लाए चीतों को किया रिलीज

सीएम मोहन यादव ने सोमवार को कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट के तहत दो चीतों को खुले जंगल में छोड़ा। ये चीते अफ्रीकी देश बोत्सवाना से लाए गए थे। मुख्यमंत्री यादव 10 मई की शाम कूनो पहुंचे थे और उन्होंने वहीं रात्रि विश्राम किया। आज 11 मई की सुबह उन्होंने कूनो रेस्ट हाउस के पास कूनो नदी किनारे स्थित साइट पर इन चीतों को जंगल में रिलीज किया। चीते तेजी से जंगल की ओर दौड़ पड़े, जिसे देखकर वन अधिकारी और अमला उत्साहित नजर आया। हाल ही में अफ्रीकी देश बोत्सवाना से कुल 9 चीते कूनो लाए गए थे, जिनमें 5 मादा और 4 नर शामिल थे। भारत लाए जाने के बाद, इन सभी चीतों को कूनो नेशनल पार्क के क्वारंटीन बाड़ों में रखा गया था। एक माह की निगरानी और क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद, सभी चीतों को सॉफ्ट बाड़ों में स्थानांतरित कर दिया गया था। सोमवार को इन्हीं में से दो मादा चीतों को पहली बार खुले जंगल में छोड़ा गया है। शेष 7 चीते अभी भी सॉफ्ट बाड़ों में निगरानी में हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी चीते पूरी तरह स्वस्थ हैं। अन्य चीतों को भी चरणबद्ध तरीके से खुले जंगल में रिलीज किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि कूनो में चीता प्रोजेक्ट लगातार सफल हो रहा है, जो प्रदेश और देश दोनों के लिए गौरव का विषय है।

May 11, 2026 - 07:53
 0  0