चौपाटी और बाजारों में गंदगी-अतिक्रमण पर 7 हजार जुर्माना:मार्किंग के बाहर लगे ठेले-दुकानें हटाईं, अतिक्रमण पर निगम सख्त

बुरहानपुर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने रविवार शाम बड़ी कार्रवाई की। निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम ने शहर की चौपाटी और मुख्य बाजारों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वालों पर 7,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, यातायात बाधित कर मार्किंग के बाहर लगाए गए ठेलों और दुकानों को भी मौके से हटा दिया गया। निगम की टीम ने रविवार को कमल टॉकीज, बड़ा पोस्ट ऑफिस, सिटी पैलेस, इकबाल चौक, सुभाष चौक, पाला बाजार और मंडी क्षेत्र का दौरा किया। इन इलाकों में कई दुकानदारों और होटल संचालकों ने नगर निगम द्वारा तय की गई सफेद मार्किंग के बाहर हाथ ठेले और दुकानें लगा रखी थीं। इसके अलावा, दुकानों के सामने भारी गंदगी भी फैली हुई मिली। प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, दुकानदारों को दी चेतावनी निरीक्षण के दौरान दल ने कई ठेलों और दुकानों पर चेकिंग कर प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथिन भी जब्त की। मौके पर ही चालान काटकर 7,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया और अतिक्रमण कर रखा गया सामान तत्काल हटवाया गया। निगम आयुक्त और सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा ने बाजार का भ्रमण कर सभी व्यवसायियों को सख्त चेतावनी दी कि वे सड़क पर की गई मार्किंग के अंदर ही अपना व्यवसाय करें। ऐसा न करने पर आगे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए की गई है मार्किंग निगमायुक्त श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए ही बाजारों में मार्किंग की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि सड़क के दोनों ओर हाथ ठेले तय सीमा के अंदर ही लगें, जिससे ट्रैफिक जाम न हो। कार्रवाई के दौरान कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, अतिक्रमण प्रभारी संजय तिवारी, उप स्वास्थ्य अधिकारी गणेश पाटिल और उपयंत्री सौरव वर्मा सहित सफाई संरक्षक टीम मौजूद रही। स्वच्छता बनाए रखने और डस्टबिन के इस्तेमाल की अपील नगर निगम ने आमजन और दुकानदारों से शहर में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों से मौके पर ही स्पॉट फाइन वसूला जाएगा। निगम ने नागरिकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने, कचरा डस्टबिन में ही डालने और स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए सहयोग करने का आग्रह किया है।

May 11, 2026 - 07:53
 0  0