सीहोर में बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बारात से लौट रही थी बस; मामा के घर जा रहा था युवक
सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में बीती रात हुए एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार बारात बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ग्राम बेरछा दतार निवासी 22 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। वह ग्राम कांकरखेड़ा में अपने बड़े पापा के घर आयोजित एक रसोई कार्यक्रम में शामिल होने गया था। यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अजय अपनी बाइक से कांकरखेड़ा से दिवड़िया स्थित अपने मामा के घर जा रहा था। भाऊंखेड़ी पालीवाल नर्सरी के पास इछावर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही युवक की मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही इछावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इछावर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और चालक की लापरवाही की जांच कर रही है।