खंडवा में डकैती और बड़ी केबल चोरी का खुलासा:महाराष्ट्र से पकड़ा 8 हजार का इनामी बदमाश; जावर में खेतों से केबल चुराने वाला भी गिरफ्तार
खंडवा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। मूंदी थाना पुलिस ने ग्राम जलवा में हुई डकैती का खुलासा करते हुए एक इनामी नाबालिग आरोपी को महाराष्ट्र से हिरासत में लिया है। वहीं, जावर थाना पुलिस ने खेतों से मोटर केबल चुराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 किलोग्राम केबल वायर बरामद किया है। इन चोरों ने करीब 40 किसानों की मोटरों के केबल काटे थे। महाराष्ट्र से पकड़ाया डकैती का इनामी नाबालिग, 4 साथी फरार
मूंदी थाना क्षेत्र के ग्राम जलवा में 23 मई की रात अज्ञात 4-5 बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 8 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। टीआई राजेंद्र नरवरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर एक संदिग्ध नाबालिग को महाराष्ट्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में नाबालिग ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती की वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटे गए चांदी के दो कड़े और घटना में इस्तेमाल किया गया एक लोडिंग वाहन जब्त किया है। मामले के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 40 किसानों की मोटरों के केबल काटे, यूरिया की थैली से मिला माल
दूसरी कार्रवाई में जावर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कोलगांव तालाब के पास कुछ लोग किसानों की मोटरों की केबल काटकर चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो वहां करीब 40 किसानों की मोटरों की केबल कटी हुई मिली। पुलिस को घटनास्थल पर यूरिया की एक थैली में छुपाकर रखे गए लगभग 35 किलो केबल वायर के टुकड़े बरामद हुए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रफीक पिता सईद एवं अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी रफीक को गिरफ्तार कर केबल वायर जब्त कर लिया है और गैंग के अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।