गेहूं बेचकर लौट रहे युवक से 80 हजार की लूट:सुसनेर के जामुनिया रोड पर बदमाशों ने चाकू से वार किया
सुसनेर के जामुनिया रोड पर सोमवार रात लूट की घटना सामने आई। गेहूं बेचकर बाइक से घर लौट रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने घेर लिया। बदमाशों ने चाकू से हमला कर युवक से 80 हजार रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान खेरिया निवासी राहुल (22) पिता करण सिंह यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राहुल गेहूं की फसल बेचकर लगभग 80 हजार रुपए लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। जामुनिया रोड पर बदमाशों ने उसे रोका। जब युवक ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। जिला अस्पताल आगर-मालवा रेफर किया घटना के बाद युवक को लहूलुहान हालत में पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने उसका प्राथमिक इलाज किया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल आगर रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।