सतना के बदखर तालाब में बच्चा डूबा, मौत:4 घंटे बाद मिला शव, दो दिन में दूसरा हादसा
सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र स्थित बदखर तालाब में सोमवार देर शाम एक 15 वर्षीय बालक डूब गया। लगभग चार घंटे की तलाश के बाद रात 11:20 बजे उसका शव बरामद किया गया। यह दो दिन के भीतर इसी तालाब में डूबने की दूसरी घटना है। मृतक की पहचान प्रिंस रजक (15 वर्ष) पुत्र संतोष रजक के रूप में हुई है, जो बदखर का निवासी था। जानकारी के अनुसार, प्रिंस अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। शाम करीब 7 बजे उसके दोस्त तालाब से बाहर आ गए, लेकिन प्रिंस का पता नहीं चला। प्रिंस के लापता होने की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता फैल गई। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। कोलगवां टीआई सुदीप सोनी और बाबूपुर चौकी प्रभारी शुभम सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम भी मौके पर पहुंची और तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। मोटरबोट की मदद से तालाब के हर कोने की गहनता से जांच की गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, रात 11:20 बजे प्रिंस का शव पानी की गहराई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि बदखर तालाब में दो दिन के भीतर यह दूसरी दुखद घटना है। शनिवार को भी इसी तालाब में नहाते समय 14 वर्षीय परमानंद बसोर की डूबने से मौत हो गई थी। एसडीआरएफ की टीम ने उस समय भी रात 2 बजे उसका शव बरामद किया था।