खंडवा में 5 इंच बारिश, नदियां उफान पर, फसलें चौपट:आरसीसी वॉल का कुआं धंसा; मक्का-कपास की फसल पूरी तरह बर्बाद
खंडवा जिले में गुरुवार को हुई तेज बारिश से एक दिन में 5 इंच से ज्यादा पानी गिरा। शुक्रवार को भी सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर हल्की और तेज बारिश होती रही। लगातार बारिश से शहर और ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ। नदी-नाले उफान पर हैं और कई जगहों पर पानी घरों में घुस गया। भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। मक्का और गर्मी की कपास की फसल को 100 प्रतिशत नुकसान होने का दावा किया जा रहा है। कई खेतों में फसलें जड़ से उखड़कर जमीन पर गिर गई हैं। किसान नुकसान से परेशान हैं। उनका कहना है कि अब तक प्रशासन की ओर से सर्वे शुरू नहीं किया गया है। राहत और आपदा प्रबंधन की तैयारियां कागजों तक सीमित हैं। मक्का और कपास की पूरी फसल चौपट
छैगांवमाखन क्षेत्र के ग्राम खजूरी में किसान राधेश्याम चौहान के चार एकड़ खेत में लगी मक्का और कपास की फसल पूरी तरह खराब हो गई। फसलें जमीन पर बिछ गई हैं और उनके बचने की उम्मीद नहीं है। आसपास के कई गांवों में भी यही स्थिति बताई जा रही है। ग्राम बड़गांव भीला में लगातार बारिश के बीच एक किसान के खेत में बना करीब 65 फीट गहरा आरसीसी कुआं अचानक धंस गया। देखते ही देखते पूरा कंक्रीट का ढांचा जमीन में समा गया। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। विधायक ने जायजा लिया
उधर, ग्राम देशगांव में नेशनल हाईवे बायपास पर भी भारी बारिश से नुकसान हुआ। बस्ती क्षेत्र में कुछ मकान गिर गए, जबकि हाईवे किनारे होटल और ढाबों को भी नुकसान पहुंचा। विधायक छाया मोरे ने राजस्व अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने का आश्वासन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर भी पहुंचे। अगले पांच दिन बारिश के आसार
भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार, खंडवा और पूरे निमाड़ क्षेत्र में अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की, मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि क्षेत्र में सक्रिय लो प्रेशर सिस्टम के कारण लगातार बारिश हो रही है।