वरिष्ठ नागरिकों की मौजूदगी में मनाया मातृ-पितृ भक्ति दिवस:भोपाल में पिता की स्मृति में सेवा, मंत्री विश्वास सारंग ने बुजुर्गों के पांव पखारे
पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश नारायण सारंग की जयंती की पूर्व संध्या पर नरेला विधानसभा क्षेत्र में भावनाओं से भरा एक अनूठा सम्मान कार्यक्रम देखने को मिला। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने स्वयं वृद्धजनों के पांव पखारकर, उनकी आरती उतारकर और शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। वार्ड 37, 75, 76, 77, 78 और 79 में आयोजित ‘मातृ-पितृ भक्ति दिवस’ कार्यक्रम में हजारों की संख्या में वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। मंत्री सारंग ने सबसे पहले पुष्पवर्षा कर सभी का स्वागत किया, फिर एक-एक कर उनके चरण धोकर आशीर्वाद लिया। अपने संबोधन में मंत्री सारंग ने कहा कि उनके पिता स्व. कैलाश सारंग ने अपना पूरा जीवन समाज और राष्ट्र सेवा को समर्पित किया। उनका सपना था कि समाज में हर वृद्ध को सम्मान मिले। इसी भावना के साथ उनकी जयंती को ‘मातृ-पितृ भक्ति दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। आज होंगे शहरभर में सेवा कार्य
2 जून को जयंती के अवसर पर नरेला विधानसभा के विभिन्न वार्डों—71 (स्वामी विवेकानंद चौराहा), 39-40 (चाणक्यपुरी), 59 (अन्ना नगर), 58 (सर्जना पार्क), 44 (हनुमान मंदिर, आचार्य नरेंद्र देव नगर), 70 (पिंक टॉवर), 69-41 (नर्मदा चौराहा) और 36 (शंकराचार्य नगर)—में वृद्धजनों का सम्मान और सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा पूरे भोपाल शहर में शरबत वितरण सहित विभिन्न जनसेवा कार्य किए जाएंगे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा भी देशभर में सेवा, सहयोग और जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।