विदिशा में आज 4 घंटे बिजली कटौती:राघवजी कॉलोनी और मोहनगिरी समेत 11 से ज्यादा इलाकों में शटडाउन
विदिशा शहर में 11 केवी राघवजी (सिटी) फीडर पर आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) के चलते आज चार घंटे की बिजली कटौती रहेगी। बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान शहर के एक बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। कंपनी द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, राघवजी कॉलोनी, राजपूत कॉलोनी, जतरापुरा, रामलीला चौराहा और मोहनगिरी क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इसके साथ ही वैस दरवाजा, वाटर वर्क्स रोड, कृष्णा धाम कॉलोनी और राधारानी कॉलोनी में भी बिजली नहीं रहेगी। महलघाट, मंडी रोड और इससे लगे आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी इस शटडाउन का सामना करना पड़ेगा। उपभोक्ताओं में आक्रोश, व्यवस्था पर उठाए सवाल
शहर में आए दिन हो रहे इन मेंटेनेंस कार्यों को लेकर आम उपभोक्ताओं ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। रहवासियों का आरोप है कि लगातार शटडाउन लिए जाने के बावजूद बिजली व्यवस्था में कोई अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा है। हल्की बारिश या तेज हवा चलने पर भी बत्ती गुल हो जाती है और उसे बहाल होने में कई घंटे लग जाते हैं, जिससे दैनिक कार्यों में भारी परेशानी होती है। कंपनी ने मांगा सहयोग, कहा- निर्बाध सप्लाई के लिए काम जरूरी
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बार-बार होने वाली कटौती का लाभ जमीन पर दिखना चाहिए और बरसात से पहले व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। दूसरी तरफ, बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग का कहना है कि सुरक्षित और बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह रखरखाव जरूरी है। कार्य की अवधि में आवश्यकतानुसार बदलाव हो सकता है और काम पूरा होते ही तत्काल बिजली चालू कर दी जाएगी।