एफडी घोटाला मामले में पूर्व विधायक की सुनवाई टली:दिल्ली हाईकोर्ट में समय पर नहीं पहुंचे कपिल सिब्बल, मांगी 15 जून के बाद की तारीख

बैंक एफडी घोटाले के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को होने वाली सुनवाई टल गई है। वैकेशन बेंच में उनके मुख्य वकील कपिल सिब्बल समय पर नहीं पहुंच सके। इसके बाद जूनियर वकील ने कोर्ट से 15 जून के बाद की अगली तारीख देने की गुहार लगाई है। यह पूरा मामला दिल्ली हाईकोर्ट के कोर्ट नंबर 33 में न्यायमूर्ति मधु जैन की अदालत में सूचीबद्ध था। सुनवाई के लिए जब राजेंद्र भारती के केस की पुकार हुई, तब सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल वहां मौजूद नहीं थे। उनके न पहुंचने पर जूनियर एडवोकेट गुरुपाल सिंह ने मोर्चा संभाला और अदालत के सामने अपना पक्ष रखा। भारती की लीगल सेल की ओर से अब 15 जून के बाद इस मामले की सुनवाई के लिए विशेष अनुरोध किया गया है। भाजपा नेताओं के हैंडल्स से भ्रामक वीडियो वायरल इस कानूनी लड़ाई के बीच सुनवाई टलते ही सोशल मीडिया पर दावों का नया दौर शुरू हो गया। कथित तौर पर भाजपा नेताओं के सोशल मीडिया हैंडल्स से एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि कोर्ट ने भारती की याचिका पर सुनवाई करने से ही साफ इनकार कर दिया है। 14 जुलाई की तारीख का दावा निकला फर्जी वायरल पोस्ट्स में यह अफवाह भी उड़ाई जा रही है कि अब इस मामले की अगली सुनवाई सीधे 14 जुलाई को होगी। हालांकि, अदालत के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार मामले में अगली सुनवाई की कोई तारीख अभी तय नहीं हुई है। दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Jun 9, 2026 - 06:03
 0  0