मैहर में चाय-पान के टपरों पर छापेमारी:36 लीटर शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार; अवैध कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई

मैहर कोतवाली पुलिस ने पवित्र नगरी में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चाय-पान के टपरों और छोटी दुकानों पर छापेमारी कर 36 लीटर अवैध शराब जब्त की। इस दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चाय-पान की दुकानों और टपरों की आड़ में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इन शिकायतों के आधार पर सोमवार को कोतवाली पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी। छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज छापेमारी के दौरान पुलिस ने 24 लीटर देशी शराब, 7 लीटर विदेशी शराब और 5 लीटर हाथ-भट्ठी की शराब बरामद की। जब्त की गई शराब की कुल कीमत लगभग 6 हजार रुपए आंकी गई है।कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए छह लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पवित्र नगरी में अवैध शराब बेचने पर प्रतिबंध उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन की ओर से मैहर को पवित्र नगर घोषित किया गया है, जहां शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद कुछ लोग अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे तत्वों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Jun 9, 2026 - 06:03
 0  1