गुरैया में शराब से भरी बोलेरो जब्त:40 पेटी मिलने का दावा, थाने पहुंचते-पहुंचते रह गई 26; 2 घंटे तक गायब रही गाड़ी
छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र के गुरैया इलाके में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब से भरी एक बोलेरो वाहन को पकड़कर कार्रवाई की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शराब एक अधिकृत दुकान से दूसरे स्थान पर ले जाई जा रही थी। हालांकि कार्रवाई के बाद जब्त की गई शराब की पेटियों की संख्या को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि मौके से करीब 40 पेटी शराब बरामद हुई थी, जबकि देर रात तक पुलिस 24 से 26 पेटी शराब होने की बात कहती रही। इसी अंतर को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सूचना मिलते ही की गई घेराबंदी जानकारी के अनुसार देहात थाना में पदस्थ आरक्षक सौरभ बघेल को गुरैया क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद उन्होंने तत्काल क्षेत्र में घेराबंदी कर एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोक लिया। वाहन की जांच करने पर उसमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी मिली। इसके बाद मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। थाना प्रभारी के निर्देश पर मौके पर पहुंची टीम आरक्षक द्वारा सूचना दिए जाने के बाद देहात थाना प्रभारी जीएस राजपूत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसआई रघुवंशी को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने वाहन और उसमें रखी शराब की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। चालक ने बताई शराब की पूरी कहानी पुलिस पूछताछ में बोलेरो चालक ने बताया कि शराब परतला स्थित शराब दुकान से लोड की गई थी। चालक के अनुसार यह खेप रोहना क्षेत्र की ओर ले जाई जा रही थी। पूछताछ के दौरान चालक ने परतला शराब दुकान के ठेकेदार राजेश माहोरे का नाम भी लिया। पुलिस अब इस जानकारी के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। अवैध बिक्री की तैयारी की चर्चा स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि शराब को रोहना क्षेत्र की एक कथित "कुचिया" में रखकर अवैध बिक्री की तैयारी की जा रही थी। हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि शराब का वास्तविक गंतव्य क्या था और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पेटियों की संख्या को लेकर शुरू हुआ विवाद कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा विवाद शराब की बरामद पेटियों की संख्या को लेकर सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का दावा है कि बोलेरो से करीब 40 पेटी शराब बरामद हुई थी। वहीं देर रात तक पुलिस की ओर से 22 से 24 या 24 से 26 पेटी शराब होने की जानकारी सामने आती रही। इसी वजह से करीब 16 पेटी शराब कम होने की चर्चाएं क्षेत्र में तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार्रवाई के समय वाहन में शराब की मात्रा अधिक थी। ऐसे में बरामदगी की संख्या को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में लोग इस मामले में पारदर्शी जांच की मांग भी कर रहे हैं ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। राजनीतिक दबाव की चर्चाएं भी सामने आईं मामले को लेकर राजनीतिक हस्तक्षेप और दबाव की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर कहा जा रहा है कि शराब पकड़े जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की पुष्टि की।हालांकि इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस ने भी इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है। पुलिस ने कही कार्रवाई जारी रहने की बात देहात थाना प्रभारी जीएस राजपूत ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित बीट प्रभारियों को मौके पर भेजा गया था। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार जांच और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब शराब की खेप, उसके परिवहन और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।