252 किलो डोडाचूरा मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:मुख्य आरोपियों के खुलासे पर कार्रवाई, तस्करी नेटवर्क की हो रही जांच

मंदसौर जिले की नारायणगढ़ पुलिस ने 252 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामदगी मामले में फरार आरोपी गोपाल बैरागी को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित गोपाल को सोमवार देर शाम पकड़ा। पुलिस के अनुसार, गोपाल ही वह व्यक्ति है जिससे मुख्य आरोपी राजूराम और सूरज ने अवैध मादक पदार्थ प्राप्त किया था। अब पुलिस गोपाल से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार पवार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपी गोपाल पिता मुंशीदास बैरागी (40) नाहरगढ़ की नई आबादी का निवासी है और एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत दर्ज प्रकरण में फरार था। उल्लेखनीय है कि 27 मई को नारायणगढ़-पिपलिया मंडी रोड पर बरखेड़ा वीरपुरिया फंटा के पास सगस बावजी मंदिर के समीप पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध हुंडई क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया था।चालक ने कार नहीं रोकी और तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की। इस दौरान कार पहले एक यात्री प्रतीक्षालय की दीवार से टकराई और फिर एक पेड़ से जा भिड़ी। दुर्घटना के बाद कार में सवार दोनों आरोपी भागने लगे। पुलिस के अनुसार, भागते समय एक आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से चार राउंड फायर भी किए। हालांकि, पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जालोर जिले के बड़ा बाडवी निवासी राजूराम विश्नोई (31) और सेवड़ा निवासी सूरज विश्नोई (19) के रूप में हुई थी। पुलिस ने उनकी क्रेटा कार से 12 प्लास्टिक कट्टों में भरा कुल 252 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5.10 लाख रुपए है। इसके अतिरिक्त, एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस भी जब्त किया गया था। मामले में थाना नारायणगढ़ पर धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट, 25 व 27 आर्म्स एक्ट तथा 281 और 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों ने पूछताछ में गोपाल का नाम उजागर किया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी गोपाल से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि अवैध मादक पदार्थ का नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा है, माल की सप्लाई कहां-कहां की गई और इस पूरे तस्करी रैकेट में अन्य कौन-कौन शामिल हैं।

Jun 9, 2026 - 06:03
 0  0