आरक्षक अंकित की मौत की गुत्थी सुलझी, दोस्त निकला जिम्मेदार:पुलिस से पूछताछ में बोला- पता था मर जाएगा, फिर भी जंगल में छोड़कर भागा; FIR दर्ज
ग्वालियर में 6 दिन पहले हुई पुलिस आरक्षक अंकित तोमर की मौत का खुलासा आखिरकार पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने सोमवार देर रात मृतक आरक्षक के दोस्त रामहेत गुर्जर पर गैर-इरादतन हत्या की FIR दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सिर में पीछे की तरफ गंभीर चोट और लगातार खून बहना मौत की वजह बनी है। पूछताछ में संदेही और मृतक के दोस्त ने कुबूल किया है कि उस दिन उसने आरक्षक के साथ होंडा शोरूम के पीछे जंगल में शराब पी थी। इसके बाद जब बाइक पर आरक्षक को बैठाकर निकल रहे थे तभी अंकित तोमर सिर के बल सड़क पर गिरा। उसके पैर से बाइक का पहिया गुजर गया। मुझे पता था कि यह यहां पड़े-पड़े मर जाएगा, लेकिन मैं डर गया था इसलिए उसे तड़पता छोड़कर भाग गया। यदि दोस्त समय पर अंकित को हॉस्पिटल पहुंचा देता तो उसकी जान बच सकती थी। परिजन ने जताया था शक, CCTV ने खोली आरोपी की पोल मर्ग जांच के दौरान मृतक आरक्षक के परिजन दीक्षा चौहान और गोलू उर्फ प्रभात सिंह चौहान के बयान दर्ज किए गए। परिजन ने सीधे तौर पर आरक्षक के दोस्त रामहेत गुर्जर पर अंकित को जंगल में ले जाकर शराब पिलाने और उसकी हत्या करने का संदेह जताया था। जब पुलिस ने बस स्टैंड से लेकर आगे का रूट मैप खंगाला, तो गुड़ी गुड़ा नाके के आगे जैन मंदिर के पास लगे CCTV कैमरों में आरक्षक अंकित तोमर आरोपी रामहेत गुर्जर की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर जाते हुए साफ नजर आया। इसके बाद पुलिस ने रामहेत को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। आरोपी बोला- “मुझे पता था इलाज न मिलने पर वह मर जाएगा” पूछताछ में रामहेत गुर्जर ने माना कि 2 और 3 जून 2026 की दरमियानी रात वह अंकित को अपनी बाइक पर बैठाकर होंडा शोरूम के पास जंगल में ले गया था। वहां हम दोनों ने बैठकर शराब पी। लौटते समय मैंने लापरवाही और तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाई, जिससे अत्यधिक नशे में होने के कारण अंकित तोमर बाइक से सीधे सिर के बल नीचे जमीन पर गिर गया। इसी दौरान मेरी मोटरसाइकिल का भारी पहिया अंकित के दाहिने पैर को कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उसका टखना टूट गया और वह बेहोश हो गया। मैं यह अच्छी तरह जानता था कि यदि अंकित को तत्काल इलाज नहीं मिला और उसे इसी घायल व बेहोशी की हालत में छोड़ दिया, तो उसकी मौत निश्चित है। इसके बावजूद मैं पकड़े जाने के डर से उपेक्षापूर्वक उसे उसी रात के अंधेरे और सुनसान जंगल में तड़पता हुआ छोड़कर भाग गया। अब जानिए एफआईआर की इनसाइड स्टोरी आरक्षक अंकित तोमर की मौत के मामले में पुलिस ने 4 जून को मर्ग दर्ज होने के बाद जांच शुरू की। पुलिस टीम ने नवीन लोहा मंडी स्थित होंडा शोरूम के पास जंगल वाले क्षेत्र में पहुंचकर एफएसएल, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने अंकित तोमर की मौत का कारण सिर में गंभीर चोट लगना बताया है। रिपोर्ट के अनुसार सिर में चोट लगने के बाद दिल और सांस की गति रुक गई, जिससे उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने यह भी स्पष्ट किया कि शरीर पर मिली सभी चोटें मौत से पहले की थीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि चोट लगने के बाद लंबे समय तक इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी जान चली गई। घटनास्थल से मिले अहम सुराग जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ ऐसे साक्ष्य मिले, जो संदेही द्वारा बताई गई नई कहानी से मेल खाते हैं। मौके से शराब के दो खाली क्वार्टर बरामद हुए हैं। इसके अलावा जमीन पर पके हुए चावल भी बिखरे मिले हैं। पुलिस का मानना है कि इन साक्ष्यों से यह संकेत मिलता है कि घटनास्थल पर बैठकर खाना खाया गया था और शराब भी पी गई थी। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और संदेही के बयानों का मिलान कर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही है।
CCTV में खड़ी बाइक से ही गिर गए थे आरक्षक पुलिस द्वारा रूट मैप खंगालने के दौरान शहर के एक प्रमुख स्पॉट का नया CCTV फुटेज हाथ लगा है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरक्षक अंकित तोमर अत्यधिक नशे की हालत में था। जब उनका दोस्त रामहेत सिंह गुर्जर बाइक रोककर पानी की बोतल खरीद रहा था, तभी अंकित तोमर पीछे बैठे-बैठे संतुलन खो बैठा और खड़ी गाड़ी से ही लड़खड़ाते हुए धड़ाम से नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने आरक्षक को जमीन से उठाकर दोबारा संभाला था। इसके बाद रामहेत उन्हें अपनी बाइक पर आगे लेकर निकला था। आरक्षक अंकित तोमर मौत मामला: पूरी टाइमलाइन 2 जून सुबह: पुलिस लाइन से डाक लेकर मुरैना के लिए रवाना दोपहर: मुरैना में डाक जमा की शाम: मोबाइल बंद, संपर्क टूट गया रात 10:42 बजे: CCTV में एक युवक के साथ बाइक पर नजर आए रात 10:44 बजे: CCTV में बाइक से गिरते हुए दिखाई दिए रात 11:30 बजे: संदेही युवक एक दुकान पर सामान खरीदते हुए दिखा 4 जून सुबह 7:30 बजे: शिवपुरी लिंक रोड स्थित नवीन लोहा मंडी के पास शव मिला दोपहर: पोस्टमार्टम कराया गया, पुलिस हत्या और हादसे दोनों एंगल पर जांच में जुटी 5 जून CCTV फुटेज में संदेही रामहेत गुर्जर के साथ आखिरी बार नजर आया दोपहर: रामहेत गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू 6 जून जांच में नया घटनाक्रम सामने आया, हादसे में मौत की बात सामने आई 8 जून संदेही दोस्त रामहेत गुर्जर के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज गैर- इरादतन हत्या का केस दर्ज आरक्षक अंकित तोमर की मौत के मामले में आखिरी बार साथ दिखे संदेही रामहेत सिंह गुर्जर से कड़ाई से पूछताछ जारी है। सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले शराब के क्वार्टर व चावल से यह साफ है कि दोनों ने वहां समय बिताया था। संदेही ने कुबूल कर लिया है कि आरक्षक बाइक से गिरकर घायल हुआ था और वह उसे तड़पता छोड़कर चला आया था। जिस पर संदेही पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।