खरीफ 2026 में फसल विविधीकरण को मिलेगा बढ़ावा:वैकल्पिक फसल लगाने पर मिलेगी 15 हजार प्रति एकड़, गांव-गांव में लगेगी कृषि चौपाल

राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव ने मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खरीफ 2026 से कृषक उन्नति योजना के तहत फसल विविधीकरण को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि धान की जगह दलहन, तिलहन, कोदो, कुटकी और अन्य वैकल्पिक फसलें उगाने वाले किसानों को 15 हजार रुपए प्रति एकड़ की आदान सहायता राशि दी जाएगी। कृषि विभाग को किसानों को इन फसलों की खेती के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। योजना का लाभ अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए जिले के सभी गांवों में कृषि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पीएम आशा योजना के तहत भी किसानों को वैकल्पिक फसलें अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला अस्पताल के कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश बैठक में स्वास्थ्य विभाग और महिला-बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जिला अस्पताल की मरम्मत और अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। महतारी वंदन और मातृत्व वंदन योजना की समीक्षा कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों का श्रम विभाग में पंजीयन कराने के निर्देश दिए। कुपोषण दूर करने और आंगनवाड़ी सुधार पर जोर जिले में कुपोषण कम करने के लिए बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मत के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। आश्रम और छात्रावासों का होगा नियमित निरीक्षण सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को जिले के सभी आश्रमों और छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने तथा वहां बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पीएम सूर्यघर योजना का अधिक प्रचार करने के निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि ज्यादा लोग इसका लाभ लेकर अपने बिजली बिल को शून्य कर सकें। जल जीवन मिशन के भुगतान में न हो देरी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए गए कि जल जीवन मिशन के कार्य पूरे होते ही संबंधित एजेंसियों और हितधारकों के भुगतान की प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए। दिव्यांगजन कार्यक्रम के लिए टीम की सराहना कलेक्टर ने ALIMCO के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए आयोजित सफल कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी।

Jun 10, 2026 - 10:47
 0  2