दुकान की आड़ में नशीला कारोबार,4 लाख का इंजेक्शन जब्त:सरगुजा में आबकारी उड़नदस्ता की कार्रवाई, दुकान संचालक युवक गिरफ्तार

सरगुजा में दुकान की आड़ में नशे के कारोबार का खुलासा करते हुए संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दुकान से बड़ी मात्रा में नशीला इंजेक्शन जब्त किया है। जब्त इंजेक्शन की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। दुकानदार के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की कार्रवाई की गई है। दो दिनों में आबकारी विभाग की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 15 जून को आबकारी विभाग के संभागीय उड़नदस्ता टीम ने एक युवक वाहिद अंसारी को दो लाख रुपये कीमत के नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़ा था। उसके पास से 200 नग नशीला इंजेक्शन जब्त किया गया था। युवक डिलवरी ब्वाय के ड्रेस में घूमकर नशीले इंजेक्शन बेचता था। आरोपी वाहिद अंसारी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह अंबिकापुर के इमलीपारा में स्थित शमशुद्दोहा हॉस्पिटल के सामने दुकान चला रहे मोशीम अंसारी से नशीले इंजेक्शन खरीद कर लाया था। दुकान पर छापा, नशीले इंजेक्शन जब्त संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सूचना पर शमशुदोहा हॉस्पिटल के सामने मोशीम अंसारी के दुकान में छापा मारा। मोशीम अंसारी दुकान में मौजूद मिला। उसके दुकान की तलाशी लेने पर काउंटर के नीचे सफेद रंग के झोले से 200 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन तथा 200 नग एविल इंजेक्शन जब्त किया गया। जब्त नशीले इंजेक्शन का बाजार मूल्य लगभग चार लाख रुपए है। आरोपी मौशीम अंसारी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 बी एवं 29 के तहत गिरफ्तार कर मंगलवार को विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स एक्ट के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। रंजीत गुप्ता ने बताया कि नशीले इंजेक्शन के सप्लायरों की भी पड़ताल की जा रही है। अंबिकापुर में झारखंड से नशीले इंजेक्शन पहुंचते हैं और युवाओं को मंहगे दामों में बेचे जाते हैं।

Jun 16, 2026 - 18:33
 0  0