अधिक मास के समापन पर जलाराम-मंदिर में सजी दीप मालिका:महिलाओं ने की अन्न मंडल पूजा, सर्वकल्याण की कामना के साथ हुई महाआरती

पावन अधिक मास के समापन पर स्थानीय संत श्री जलाराम राम दरबार मंदिर में गुजराती ब्रह्म समाज और श्री गुजराती समाज महिला मंडल की महिलाओं ने भव्य धार्मिक आयोजन किया। श्रद्धालु महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ ‘अन्न मंडल’ पूजा संपन्न कर देश, प्रदेश और समाज के सुख-समृद्धि और सर्वकल्याण की कामना की। कोरबा जिले में मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने आचार्यों के सानिध्य में मंत्रोच्चारण के साथ अन्न मंडल पूजा की। पूजन के दौरान परिवार, समाज और राष्ट्र की खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इसके बाद सामूहिक महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दीप मालिका से जगमगाया मंदिर धार्मिक अनुष्ठान के बाद महिलाओं ने मंदिर परिसर को सैकड़ों दीपों से सजाया। शाम ढलते ही संत श्री जलाराम राम दरबार मंदिर दीप मालिका की मनमोहक रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की कतारों से सजा मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। भक्ति, दान और पुण्य का विशेष महत्व इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने बताया कि अधिक मास को सनातन परंपरा में विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त है। इस माह में दान, पुण्य, जप, तप और पूजा-अर्चना का विशेष फल मिलता है। इसी उद्देश्य से सामूहिक रूप से अन्न मंडल पूजा और दीप मालिका का आयोजन किया गया, ताकि समाज में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश पहुंच सके।

Jun 16, 2026 - 18:33
 0  0