सख्त पहरे के बीच आज होगी नीट की परीक्षा:दोपहर 1:30 के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, जानिए किन नियमों का करना होगा पालन
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 आज आयोजित होगी। परीक्षा के शांतिपूर्ण और पारदर्शी संचालन के लिए जगदलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। परीक्षा से एक दिन पहले कलेक्टर और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा और परीक्षा संचालन की तैयारियों की भी जांच की गई। प्रशासन ने कैंडिडेट्स से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। परीक्षा को लेकर सुरक्षा, प्रवेश प्रक्रिया, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित प्रबंधन और कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। एक दिन पहले अधिकारियों ने जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा कक्ष, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। NTA गाइडलाइन पालन करनेके निर्देश कलेक्टर आकाश छिकारा ने अधिकारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और किसी भी कैंडिडेट को परेशानी न होने दें। एसपी शलभ सिन्हा ने भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और सुरक्षा बलों को सतर्क रहते हुए परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। परीक्षा से पहले हुई मॉक ड्रिल परीक्षा से एक दिन पहले सभी परीक्षा केंद्रों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने, प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा जांच, बैठने की व्यवस्था और परीक्षा सामग्री के सुरक्षित प्रबंधन की जांच की गई। प्रशासन के अनुसार, इसका उद्देश्य संभावित समस्याओं की पहले से पहचान कर उनका समाधान करना है। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड, वैध फोटो पहचान पत्र, आवेदन पत्र में अपलोड फोटो के अनुरूप दो पासपोर्ट साइज फोटो और निर्धारित प्रारूप में एक पोस्टकार्ड साइज रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। PWD श्रेणी के कैंडिडेट्स को अपना वैध प्रमाण पत्र भी साथ रखना होगा। कैंडिडेट्स को सुबह 11 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी कैंडिडेट को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में केवल पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, किताबें, नोट्स, पेन ड्राइव, कैमरा, बैग, पर्स, बेल्ट, आभूषण और अन्य प्रतिबंधित सामग्री पूरी तरह वर्जित रहेगी। प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है। परीक्षा केंद्रों पर सामान रखने की अलग से कोई व्यवस्था नहीं होगी।