मैहर में मुहर्रम पर निकला ताजियों का मातमी जुलूस:जगह-जगह लगा लंगर, बांटा गया शरबत; सुरक्षा के लिए पुलिस बल रहा तैनात

मैहर शहर में शुक्रवार रात मुहर्रम के अवसर पर पारंपरिक ताजिया और मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर शहर के प्रमुख इलाकों से गुजरा। बड़ी संख्या में अकीदतमंद इसमें शामिल हुए और हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम किया। पूरे आयोजन के दौरान शहर में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह लगा लंगर, बांटा गया शरबत जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों और अकीदतमंदों ने लंगर का आयोजन किया। श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए शरबत, ठंडा पानी और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने इसे आपसी प्रेम और इंसानियत का संदेश बताया। पूरे मार्ग पर रही सुरक्षा व्यवस्था मुहर्रम को देखते हुए जुलूस मार्ग पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरे समय मुस्तैद रहीं। एसडीएम दिव्या पटेल, सीएसपी महेंद्र सिंह, तहसीलदार और थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी लगातार जुलूस के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ आयोजन प्रशासन ने पहले ही लोगों से शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की थी। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में ताजिया और मातमी जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Jun 27, 2026 - 06:50
 0  0