'लड़की-लड़कों की शादी न कराएं, मीटिंगों में जाते रहें':गुना विधायक पन्नालाल शाक्य बोले- कोई नेता संबंध नहीं कराता
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 4 दिवसीय गुना दौरे से गायब रहने पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम में उन्होंने अपनी अनुपस्थिति पर खुलकर बात रखी। विधायक ने कहा, 'क्या हम अपनी लड़की-लड़कों की शादी न करें, बस मीटिंगों में ही जाते रहें। बच्चों के संबंध हमें ही कराने हैं। कोई नेता शादी नहीं कराता है।' केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 26 से 29 जून तक गुना दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और बमोरी में 280 करोड़ के विद्युत सब स्टेशन का भूमिपूजन किया। इस 4 दिवसीय दौरे में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य केवल 27 जून को सर्किट हाउस में सिंधिया का स्वागत करने पहुंचे थे। बाकी कार्यक्रमों में शामिल न होने पर पहले उन्होंने पार्टी के काम से भोपाल में होने का हवाला दिया था। 5 साल पहले भी देख लिया, अब भी देख लिया मीटिंगों में न जाने के सवाल पर विधायक शाक्य ने दो टूक कहा, 'बच्चों की शादी तो समाज में जाकर हम ही करेंगे। कोई नेता नहीं कराता, हमें सब पता है। हमने पांच साल पहले भी देख लिया और अभी भी देख लिया है।' भोपाल के निर्देश पर कार्यक्रम में आया कूनो नदी के उद्गम स्थल पर आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन में विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह इस कार्यक्रम में भोपाल से नाम आने पर आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भोपाल से निर्देश मिलने पर ही वह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं, ऐसा नहीं है कि जबरन आ गए हों। जल संरक्षण और पौधरोपण का दिया संदेश कार्यक्रम में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान जिले में नदियों, तालाबों, बावड़ियों और कुओं के संरक्षण के काम जनभागीदारी से पूरे किए गए। उत्कृष्ट काम करने वाली पंचायतों, विभागों और व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।