सागर के जरुआखेड़ा में नकली बीज गोदाम पर छापा:5 साल से बंद मिल के नाम पर हो रही थी पैकिंग, 29 बैग सोयाबीन जब्त; FIR दर्ज
सागर जिले के जरुआखेड़ा में कृषि और राजस्व विभाग की टीम ने अवैध सोयाबीन बीज के गोदाम पर छापा मारा है। यहां आलोक ट्रेडर्स के गोदाम में नकली बीज की पैकिंग की जा रही थी। टीम ने मौके से 29 बैग सोयाबीन और भारी मात्रा में कच्चा माल जब्त किया है। मामले में कृषि विभाग की शिकायत पर नरयावली थाना पुलिस ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली है। सोमवार को निरीक्षण के दौरान टीम ने देखा कि गोदाम में 'अन्नपूर्णा ब्रांड दाल मिल ललितपुर' के नाम से बोरियों की पैकिंग हो रही है। बोरी पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, तो वह ललितपुर के अमित जैन का निकला। अमित ने बताया कि उनकी मिल 5 साल पहले ही बंद हो चुकी है। आरोपी उनके प्रतिष्ठान के नाम और मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल कर रहे थे। गोदाम से बोरियां और कच्चा माल बरामद
कार्रवाई के दौरान गोदाम से 40 किलो की पैकिंग वाले 29 बैग सोयाबीन मिले, जिन्हें मशीन से पैक किया गया था। इसके अलावा अन्नपूर्णा ब्रांड की 116 खाली बोरियां और 50 किलो वाले 100 जूट के बोरे (कच्चा माल) भी बरामद हुए। टीम ने बीज गुण नियंत्रण आदेश के तहत यह जब्ती की है। विभागीय शिकायत पर हुई FIR
अनियमितताएं मिलने पर कृषि विभाग ने तुरंत नरयावली थाने में शिकायती आवेदन दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस छापेमार कार्रवाई में परियोजना संचालक आत्मा एमके प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी (कृषि) अनिल राय और अन्य तकनीकी अधिकारी मौजूद थे।