ओवरनाइट एक्सप्रेस के जश्न में स्टेशन मास्टर ने तोड़े नियम:सीहोर में फुटओवर ब्रिज छोड़ ट्रैक पार किया

सीहोर रेलवे स्टेशन पर इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस के स्टॉपेज के जश्न के दौरान नियमों का उल्लंघन हुआ। स्टेशन मास्टर जयशंकर मिश्रा को रेलवे ट्रैक पर चलते हुए कैमरे में कैद किया गया, जबकि उन्हें फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करना चाहिए था। इस घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। यह घटना गुरुवार रात को हुई, जब लंबे इंतजार के बाद इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट सुपरफास्ट एक्सप्रेस का सीहोर स्टेशन पर ठहराव शुरू हुआ था। इस दौरान भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी उपस्थित थे। ट्रेन के सीहोर स्टेशन पर रुकने के बाद नेताओं और नागरिकों ने लोको पायलट का स्वागत किया। सांसद आलोक शर्मा ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया, जिससे पूरे स्टेशन पर उत्सव का माहौल था। स्टेशन मास्टर ने नहीं किया ब्रिज का इस्तेमाल ट्रेन के रवाना होने के तत्काल बाद, स्टेशन मास्टर जयशंकर मिश्रा अपने कुछ अधीनस्थ रेलवे कर्मचारियों के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 1 से प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर जाने के लिए निकले। नियमों के अनुसार उन्हें फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करना था, लेकिन उन्होंने सीधे रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। ​ इस मामले में रेलवे अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। आम नागरिकों के लिए यह है नियम ​रेलवे प्रशासन आम जनता को आए दिन पटरियां न पार करने और फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने की समझाइश देता है। इसके लिए कड़े कानूनी प्रावधान भी हैं। ​ रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 147 इस धारा के तहत बिना अनुमति रेलवे ट्रैक पार करना या रेलवे परिसर में अनधिकृत प्रवेश एक दंडनीय अपराध है। दोषी पाए जाने पर 6 महीने तक की जेल या 1,000 रुपए तक का जुर्माना, अथवा दोनों का प्रावधान है। रतलाम मंडल रेलवे के पीआरओ मुकेश पांडे ने बताया कि सीहोर रेलवे स्टेशन का मामला संज्ञान में आया है। इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाएगी, इस पर कार्रवाई का निर्णय वरिष्ठ अधिकारी अपने हिसाब से करेंगे।

Jul 4, 2026 - 07:17
 0  0