रील बनाकर चाकू लहराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था, अब हीरानगर पुलिस ने की कार्रवाई
इंदौर के हीरानगर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाकू के साथ रील बनाकर वीडियो शेयर करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो चाकू जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वायरल वीडियो से हुई पहचान हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इसमें सुखलिया निवासी उदय तिवारी और कान्हा उर्फ कृष्णा शर्मा हाथों में चाकू लेकर नजर आ रहे थे। वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। लोगों में डर फैलाने के लिए बनाई थी रील रात में पुलिस ने दोनों आरोपियों को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो चाकू बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लोगों में डर और दबदबा बनाने के लिए उन्होंने यह वीडियो बनाया था। पुलिस के मुताबिक, उदय आदतन अपराधी है। कान्हा के खिलाफ भी पहले के मामले दर्ज हैं। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। जाट गैंग के आरोपी अब भी फरार कुछ दिन पहले जाट गैंग से जुड़े तीन बदमाशों का भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वे होटल के कमरे में शराब के नशे में खुलेआम जान से मारने की धमकी देते नजर आए थे। पुलिस के अनुसार, वे पहले परदेशीपुरा क्षेत्र में सक्रिय थे और बाद में लसूडिया इलाके में रहने लगे। हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस उन आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। उनकी तलाश जारी है।