जिम में दोस्ती, फिर 'थार' और फ्लैट में दुष्कर्म:युवती गर्भवती हुई तो खुला राज, बॉयफ्रेंड पहले से है दो बच्चों का बाप

ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने खुद को अविवाहित बताकर युवती से प्रेम संबंध बनाए और करीब एक साल तक शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती गर्भवती हुई और शादी का दबाव बनाया तो पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जिम में हुई थी दोस्ती पुलिस के मुताबिक, 24 साल की युवती थाटीपुर की रहने वाली है। उसने शिकायत में बताया कि मार्च 2025 में वह थाटीपुर स्थित एक जिम में वर्कआउट करने जाती थी। वहीं उसकी मुलाकात आशीष गुर्जर से हुई। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और बाद में प्रेम संबंध बन गए। पीड़िता का आरोप है कि आशीष ने खुद को अविवाहित बताया और शादी का वादा किया। इसी भरोसे पर उसने रिश्ता स्वीकार किया। शादी का वादा कर बनाए संबंध युवती का आरोप है कि दिसंबर 2025 से आरोपी उसे अलग-अलग जगह ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह उसे अपनी कार से भाऊ साहब सोसायटी और अपने दोस्त के फ्लैट पर ले जाता था। हर बार शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। गर्भवती होने पर सामने आया सच शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2026 में युवती गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने शादी करने की बात कही, लेकिन आरोपी ने इनकार कर दिया और गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। जब युवती ने आरोपी के बड़े भाई से बात की तो उसे पता चला कि आशीष पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। धमकी देने का भी आरोप पीड़िता का आरोप है कि शिकायत की बात सामने आने पर आरोपी और उसके परिवार ने उसे बदनाम किया और पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दर्ज किया केस गोला का मंदिर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी आशीष गुर्जर के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Jul 9, 2026 - 07:45
 0  0