दिव्यांग युवती से बलात्कार का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार:लोरमी पुलिस की कार्रवाई, विशेष शिक्षिका की मदद से दर्ज किया गया पीड़िता का बयान

मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक पटेल को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना 9 जुलाई की सुबह की है। प्रार्थिया ने 9 जुलाई को लोरमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 8:30 बजे उसकी बेटी, जो दोनों हाथ-पैरों से दिव्यांग है और बोल नहीं सकती, घर के आंगन में बैठी थी। इसी दौरान अमलडीही निवासी दीपक पटेल घर पहुंचा और लोहे का गेट अंदर से बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 287/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 64(2)(के), 115(2) और 332(सी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद लोरमी थाना पुलिस ने विशेष टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की। विशेष शिक्षिका की मदद से दर्ज हुआ बयान पीड़िता बोलने में असमर्थ होने के कारण उसका बयान सत्य साई हेल्प वे मूकबधिर आवासीय विद्यालय एवं प्रशिक्षिका केंद्र, मुंगेली में एक विशेष शिक्षिका की सहायता से द्विभाषिया कथन के रूप में दर्ज किया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर घटना से जुड़े सबूत भी एकत्र किए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया जुर्म जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी दीपक पटेल (26), निवासी अमलडीही, थाना लोरमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे 10 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 11 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Jul 11, 2026 - 19:40
 0  0