तखतपुर के गणेश कॉफी होटल में भीषण आग:लाखों का सामान राख, शॉर्ट सर्किट से 20 लाख की क्षति का अनुमान

बिलासपुर जिले के तखतपुर स्थित गणेश कॉफी होटल में बीती रात भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह अग्निकांड शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे हुआ। आग इतनी भीषण थी कि होटल के अंदर रखा सारा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। इस अग्निकांड में 16 से 20 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। स्थायी दमकल सुविधा नहीं होने से भारी नुकसान:स्थानीय स्थानीय लोगों के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम तब पहुंची जब होटल का अधिकांश सामान जल चुका था। इस घटना के बाद तखतपुर नगर में स्थायी दमकल व्यवस्था की आवश्यकता को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में स्थायी दमकल सुविधा न होने से ऐसी घटनाओं में बड़ा नुकसान होता है।

Jul 11, 2026 - 19:40
 0  0