दमोह में 30 बाइक सवारों से 12 हजार का जुर्माना:यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट और मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई
दमोह शहर में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस ने रविवार दोपहर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखते ही कई वाहन चालक रास्ता बदलकर निकलते नजर आए, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक और ऑटो चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दोपहर करीब 1 बजे से यातायात थाने के सामने विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान दोपहिया और सवारी वाहनों की सघन जांच की गई। 30 बाइक चालकों पर 12 हजार का जुर्माना जांच के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, नंबर प्लेट नहीं लगाने, तीन सवारी बैठाने, हेलमेट नहीं पहनने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 30 बाइक चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने इनसे कुल 12 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ऑटो चालकों पर भी कार्रवाई यातायात पुलिस ने सवारी ऑटो की भी जांच की। इस दौरान कई ऑटो चालकों के पास फिटनेस प्रमाणपत्र और वैध परमिट नहीं मिले, जिस पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसों में सबसे अधिक मौतें और गंभीर चोटें बिना हेलमेट वाहन चलाने के कारण होती हैं। इसी उद्देश्य से विभाग लगातार हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता अभियान और 'हंड्रेड लाइफ' अभियान चला रहा है। इसके बावजूद कई लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। यही वजह है कि शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।