देवलहा गांव में युवक की हत्या, दो गिरफ्तार:मुख्य आरोपी फरार; पुराने लेनदेन के विवाद में साढ़ू भाई ने किया मर्डर

सतना के देवलहा गांव में एक 35 साल के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कंश कुमार (33) और शिवशंकर (34) को गुड्डा मवासी का मर्डर करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी रामनरेश मवासी, जो मृतक का साढ़ू भाई है, अभी फरार है। घटना 9 सितंबर की शाम करीब 7 बजे की है। रामनरेश अपने दो साथियों के साथ गुड्डा के घर आया। बातचीत के बहाने उसे भटिया की तरफ ले गया। कुछ देर बाद शोर सुनकर गुड्डा की पत्नी पूनम और बेटा शिवम वहां पहुंचे। गुड्डा खून से लथपथ मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाद बढ़ने पर कर दी हत्या पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की। गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को पकड़ा गया। उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (नंबर एमपी 19 जेडएल 2814) बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि रामनरेश पुराने लेनदेन का हिसाब चुकता करने की बात कहकर मृतक को ले गया था। बातचीत में विवाद बढ़ने पर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी की तलाश जारी पुलिस को आशंका है कि मुख्य आरोपी रामनरेश मुंबई भाग सकता है, जहां वह पहले पोकलेन मशीन चलाने का काम करता था। हत्या के वास्तविक कारणों का पता मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही चल पाएगा।

Sep 12, 2025 - 07:41
 0  3