उज्जैन में ट्रैफिक जाम रोकने सड़क पर उतरे महापौर:दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया; व्यापारियों को दी आखिरी चेतावनी

उज्जैन शहर में सड़कों के चौड़ीकरण के बीच यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए महापौर मुकेश टटवाल सोमवार को स्वयं सड़क पर उतरे। नई सड़क क्षेत्र में लगातार लग रहे ट्रैफिक जाम को देखते हुए उन्होंने दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखा सामान हटवाया। महापौर ने हाथ में माइक लेकर दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि यदि दोबारा नाली या सड़क पर सामान रखा मिला, तो नगर निगम उसे तत्काल जब्त कर लेगा और किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। नई सड़क पर नगर निगम की रिमूवल गैंग के साथ पहुंचे महापौर की माइक से की गई घोषणा के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने तुरंत दुकानों के बाहर रखा सामान हटाकर अंदर रख लिया। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यातायात में बाधा बनने वाले किसी भी अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में यदि किसी भी दुकानदार का सामान निर्धारित सीमा से बाहर मिला, तो बिना किसी रियायत के जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। मीडिया से चर्चा में महापौर मुकेश टटवाल ने कहा- उज्जैन में इस समय कई प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण वैकल्पिक मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। विशेष रूप से नई सड़क, घंटाघर और तेलीवाड़ा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक है। उन्होंने कहा, "इन मार्गों पर कई दुकानदार नालियों के ऊपर तक अपना सामान रख देते हैं। इसके अलावा ग्राहकों के वाहन भी सड़क पर खड़े हो जाते हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। नगर निगम की टीम लगातार समझाइश दे रही थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर आज स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को अंतिम चेतावनी दी गई है।

Jul 13, 2026 - 14:37
 0  0