भोपाल में स्वर्ण कलश स्थापना की तैयारियां पूरी:शांतिनाथ जैन मंदिर में 1 से 5 फरवरी तक होगा पंचकल्याणक महोत्सव

भोपाल की जैन समाज में इन दिनों उत्सव का माहौल है। शांतिनाथ पंचायती जैन मंदिर, जैन नगर में 1 से 5 फरवरी तक पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि आदित्य सागर जी के सानिध्य में होने वाले इस महा अनुष्ठान की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिनालय के शिखर पर स्थापित होने वाले स्वर्ण कलश का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसके पुण्य अर्जक राजकुमारी जैन, ममता, सपन, प्रतिभा, विकास, अंशु और अनुभव सराफ परिवार हैं। समाज के प्रवक्ता अंशुल जैन के अनुसार पूरे जैन नगर में घर-घर में प्रतिमाओं को विराजमान कर संगीतमय भक्तामर के पाठ हो रहे हैं। पंचकल्याणक महोत्सव में गर्भ कल्याणक, जन्म कल्याणक, तप कल्याणक, ज्ञान कल्याणक और मोक्ष कल्याणक की आराधना और क्रियाएं होंगी। मंदिर समिति अध्यक्ष निर्मल जैन ने बताया कि महोत्सव के प्रमुख पात्रों में रेखा-शैलेष जैन (सोधर्म इंद्र), अलका-अरुण जैन (भगवान के माता-पिता), सपन विकास-अनुभव सराफ (शिखर निर्माण स्वर्ण कलश), विद्युत-अजय (ज्योतिष), और पंकज इंजीनियर (ध्वजारोहण) शामिल हैं। अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में संगीता-पदम जैन (कुबेर), मेघा-सुरेश जैन (महायज्ञनायक), ममता-महेंद्र कर्नल (मंडप उद्घाटन कर्ता), निखिल जैन (नेमी कुमार), और सरिता-विनोद (ईशान इंद्र) शामिल हैं। पूरे जैन नगर में उत्सव का माहौल है और समाज के लोग भक्तिभाव से इस आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।