नर्मदापुरम में बीच बाजार चाकूबाजी:शराब के लिए 1000 रुपए नहीं दिए तो युवक पर किया हमला;आरोपी फरार

इटारसी के बाद अब जिला मुख्यालय में भी चाकूबाजी की वारदात से हड़कंप मच गया। कोतवाली थाने से 300 मीटर दूर शहर के बीच बाजार, अमर चौक पर शुक्रवार रात शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना से सनसनी फैल गई। खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। देर रात को पुलिस ने केस दर्ज किया। चाय पीने के दौरान मांगे रुपए, फिर किया हमला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले अरमान खान निवासी जुमेराती रात 9 बजे दोस्त अल्फेज के साथ राजू टी स्टॉल पर चाय पी रहे थे। तभी वहां खड़े शेख इमरान उर्फ रानू निवासी फूटा कुंआ ने शराब पीने के लिए 1 हजार रुपए मांगे। अरमान के मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और जेब से चाकू निकालकर हमला कर दिया। पहला वार पेट पर, दूसरा अंगूठे पर हमले में अरमान के पेट और उल्टे हाथ के अंगूठे पर चोट आई। खून तेजी से बहने लगा। साथियों ने उसे पहले कोतवाली थाना ले गए, जहां से पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस कार्रवाई रात 11.15 बजे एसआई अनुज बघेल ने अस्पताल में घायल के बयान लिए। इसके बाद आरोपी शेख इमरान के खिलाफ अड़ीबाजी और हमले का केस दर्ज किया गया। टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया घायल की हालत सामान्य है। आरोपी की तलाश में टीम लगी है। जिले में बढ़ रहीं चाकूबाजी की घटनाएं पिछले 1 सप्ताह में इटारसी, पथरौटा में चाकूबाजी की 8 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। एक वारदात में हत्या भी हुई थी।

Jul 18, 2026 - 08:31
 0  0