पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत:जबलपुर में एक साल की बच्ची को खरोंच तक नहीं; मां 50 फीट नीचे नर्मदा में गिरी

जबलपुर में बुधवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। उनकी एक साल की बच्ची को खरोंच तक नहीं आई। हादसा तिलवारा पुल पर रात करीब 11 बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी। पुलिस ने पीछा कर वाहन जब्त किया, लेकिन चालक फरार हो गया। माढ़ोताल निवासी नारायण उर्फ बंटी केवट (32) पत्नी शालनी केवट (30) को ससुराल दलपतपुर से घर ग्राम ओरैया ले जा रहे थे। गोद में एक साल की बच्ची थी। तिलवारा पुल पर पहुंचते ही सफेद पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के बाद नारायण कई फीट उछलकर जमीन पर गिरे, जबकि शालनी करीब 50 फीट नीचे नर्मदा नदी में गिर गईं। हादसे के बाद 4 तस्वीरें देखिए… डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया स्थानीय लोगों की सूचना पर तिलवारा थाना पुलिस और डायल 108 मौके पर पहुंची। नारायण को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने पुल के नीचे नर्मदा नदी से महिला को निकाला, तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक के पर्स में मिले दस्तावेजों से देर रात परिजनों को सूचना दी गई। दंपती के शवों का पोस्टमॉर्टम आज हो रहा है। इसके बाद शव परिवार वालों को सौंप दिए जाएंगे। सड़क किनारे पड़ी थी बच्ची घटना के समय मां की गोद में बैठी एक साल की बच्ची सड़क किनारे पड़ी थी, जिसे खरोंच तक नहीं आई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्ची को उठाकर गले से लगा लिया। सड़क किनारे खड़ा मिला वाहन थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पिकअप का पीछा किया। कुछ दूर पर यूपी 70 एमटी 8621 वाहन सड़क किनारे खड़ा मिला, जिसका चालक गायब था। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि नारायण प्राइवेट जॉब करता था। उसकी पत्नी शालनी कई दिनों से मायके दलपतपुर में थी। बुधवार दोपहर वह बाइक क्रमांक एमपी 20 एमडब्ल्यू से लेने गया था। रात को पत्नी और बच्ची को लेकर घर ग्राम ओरैया लौटते समय हादसा हो गया।

Apr 30, 2026 - 08:03
 0  0