भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर इंदौर में विरोध:भय्यू महाराज की पत्नी ने मौलाना के खिलाफ FIR की मांग की; वकीलों ने भी सौंपा ज्ञापन

भैय्यू महाराज ट्रस्ट की पत्नी डॉ. आयुषी देशमुख ने भगवान श्रीकृष्ण पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने संबंधित मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए एक आवेदन भी दिया। इंदौर में भैय्यू महाराज की पत्नी आयुषी ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर एक मौलाना के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या आराध्य का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। आयुषी देशमुख ने कहा कि जिस व्यक्ति ने यह बयान दिया है, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपनी संस्था के माध्यम से संबंधित मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन देंगी। धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा आयुषी ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति हिंदू धर्म या भगवानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करेगा तो उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे किसी भी धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने इस दौरान कुछ बेहद कठोर दंड की भी मांग की। वकीलों ने भी किया विरोध उधर, इंदौर के वकीलों में भी इस मामले को लेकर काफी रोष है। एडवोकेट दिलीप नागर, शैलेंद्र सिंह बैस, शुभम सुनहरे, सुनील डावर, कुलदीप नागर, शुभम राजपूत सहित अन्य ने शुक्रवार देर शाम पलासिया टीआई के नाम ज्ञापन सौंपा और मौलाना के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। यह है पूरा मामला दरअसल उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी मौलाना जर्जिस अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह बयान सनातन धर्म की आस्थाओं के विपरीत, भ्रामक और करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। शिकायती आवेदनों में यह भी कहा गया है कि इस प्रकार की टिप्पणी से सामाजिक तनाव और विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसी आधार पर मौलाना के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने से संबंधित प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

Jul 18, 2026 - 08:31
 0  0