MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:राहुल गांधी की जंगल सफारी, कार तालाब में गिरी, भाजपा नेता की मौत; महिला ने तहसीलदार के पैर पकड़े

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास... 1. कटनी: तालाब में गिरी कार, भाजपा नेता समेत दो की मौत कटनी के बिलहरी में एक तेज रफ्तार कार ऑटोरिक्शा से टकराने के बाद लक्ष्मण सागर तालाब में गिर गई। हादसे में भाजपा नेता प्रशांत नायक समेत दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य युवक तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। पढ़ें पूरी खबर 2. राहुल गांधी ने पचमढ़ी में दो घंटे की जंगल सफारी कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पचमढ़ी प्रवास के दौरान सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में दो घंटे जंगल सफारी की। उनका यह कार्यक्रम अचानक तय हुआ। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर 3. श्योपुर में आदिवासी महिला ने तहसीलदार के पैर पकड़े श्योपुर की आदिवासी महिला और उनकी बहू ने पुश्तैनी जमीन पर कब्जे से परेशान होकर कराहल तहसीलदार के पैर पकड़ लिए। उन्होंने न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी। महिला ने दबंगों पर उनकी टपरिया तोड़कर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर 4. धीरेंद्र शास्त्री-अनिरुद्धाचार्य यात्रा में साथ-साथ, सड़क पर खाया खाना बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'हिंदू सनातन एकता पदयात्रा 2.0' के तीसरे दिन कथावाचक अनिरुद्धाचार्य शामिल हुए। दिल्ली से शुरू हुई यह यात्रा हरियाणा होते हुए वृंदावन की ओर बढ़ रही है। दोनों कथावाचक हाथ पकड़कर चलते और भजन पर झूमते दिखे। पढ़ें पूरी खबर 5.बर्फीली हवा से ठिठुरा मध्यप्रदेश, 2 दिन कोल्ड वेव: इंदौर-राजगढ़ सबसे ठंडे पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से पूरा मध्यप्रदेश ठिठुर रहा है। कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। इंदौर और राजगढ़ 7 डिग्री के साथ सबसे ठंडे रहे। कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी है। पढ़ें पूरी खबर 6. छतरपुर में टीचर की पिटाई से छात्र के कंधे की हड्डी टूटी छतरपुर के डिमांड पब्लिक स्कूल में टीचर की पिटाई से 7वीं के छात्र कृष्णा शिवहरे के कंधे की हड्डी टूट गई। छात्र का आरोप है कि गलत कॉपी निकालने पर शिक्षक मोहित बुधोरिया ने उसका हाथ मरोड़ दिया और पीठ पर मारा। इलाज के लिए छात्र को जबलपुर ले जाया गया है। पढ़ें पूरी खबर 7. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सड़क पार करती दिखी मादा भालू उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी कर रहे पर्यटकों को एक दुर्लभ दृश्य देखने को मिला। एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ वन मार्ग पार करती दिखी। इंदौर से आए पर्यटक ने इस घटना का वीडियो बनाया। पर्यटकों को बाघ और जंगली हाथी भी दिखे। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8- सीहोर पुलिस ने दी महिला सुरक्षा की सीख सीहोर पुलिस ने 'मुस्कान विशेष अभियान' के तहत शासकीय खेलकूद संस्थान में छात्राओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया। नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, अपहरण और साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. इंदौर के शैडो एरिया में पुलिस कर रही ड्रोन पैट्रोलिंग इंदौर पुलिस ने संदिग्धों और नशा करने वालों पर नजर रखने के लिए ड्रोन पैट्रोलिंग शुरू की है। यह हाईटेक तरीका उन शैडो एरिया और तंग गलियों में कारगर है, जहां पुलिस की सीधी नजर नहीं पहुंच पाती। इसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर पैनी निगरानी रखना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. महाकाल की तीसरी सवारी निकलेगी श्री महाकालेश्वर मंदिर से भगवान महाकाल की मार्गशीर्ष माह की पहली और कार्तिक-अगहन माह की तीसरी सवारी 10 नवंबर की शाम 4 बजे निकलेगी। भगवान श्री चन्द्रमौलीश्वर स्वरूप में रजत पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सवारी में सशस्त्र पुलिस बल सलामी देगा और रामघाट पर क्षिप्रा जल से अभिषेक होगा।

Nov 9, 2025 - 15:40
 0  0