मऊगंज में एक दिन के दौरान दो युवकों की मौत:हनुमना में एक सड़क हादसे में, दूसरे ने की आत्महत्या
मऊगंज जिले के हनुमना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की सड़क हादसे में जान गई, जबकि दूसरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों में हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया गया और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला मढ़ा रघुवर के पास का है। गुरुवार देर शाम एक बोलेरो और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दुगौली निवासी 22 वर्षीय संदीप साकेत पुत्र तुलसीदास साकेत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद संदीप साकेत का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दूसरी घटना बढ़िया गांव में हुई। यहां 27 वर्षीय अतुल बारी पुत्र प्रेमचंद बारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर हनुमना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अतुल बारी का शव भी परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। हनुमना पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सड़क हादसे के कारणों और आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।