महिला से ट्रक में गैंगरेप, पूर्व परिचित समेत 2 गिरफ्तार:मुख्त्यारगंज में घुमाने के बहाने ले गया था, धमकाकर वारदात का आरोप
सतना सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार शाम की है। महिला किसी काम से मुख्त्यारगंज गई थी, जहां उसकी मुलाकात पूर्व परिचित वीरेंद्र पिता राजेश दाहिया (30), निवासी मढ़ी खुर्द, थाना नागौद से हुई। बातचीत के बाद वीरेंद्र उसे घुमाने के बहाने झंकार टॉकीज के पास खड़े एक ट्रक में ले गया। ट्रक में पहले से कृपाशंकर पिता रामसखा यादव (42), निवासी वार्ड-6 मुख्त्यारगंज मौजूद था। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने महिला को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। परिजन आरोपियों से छुड़ाकर थाने ले गए
इसी दौरान महिला ने किसी तरह अपने परिजनों से संपर्क किया। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर सिटी कोतवाली ले गए। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी वीरेंद्र और कृपाशंकर को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।