बुरहानपुर में त्योहारों से पहले एसपी का आकस्मिक निरीक्षण:CCTV निगरानी पर जोर; जुलूस-कांवड़ यात्राओं के लिए सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान के निर्देश

बुरहानपुर में आगामी त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था व सुरक्षा को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने सोमवार शाम शहर के सीसीटीवी कंट्रोल रूम, प्रमुख चौराहों और लालबाग थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसपी बागरी ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सभी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग और तकनीकी रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रमुख चौराहों और आवागमन वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की गई। आगामी त्योहारों, धार्मिक जुलूसों, चल समारोहों और कावड़ यात्राओं को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थाना लालबाग परिसर, ड्यूटी व्यवस्था और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने शांति भंग करने वालों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने तथा अफवाहों, भ्रामक व आपत्तिजनक सामग्री पर नजर रखने और उनका तत्काल खंडन करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजकों से समन्वय स्थापित कर प्रवेश-निकास और भीड़ नियंत्रण की योजना बनाने को कहा। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता देने, सुगम यातायात, डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। आयोजकों से समन्वय बनाए रखने पर जोर आयोजकों और आमजन से निरंतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने कहा कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना बुरहानपुर पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। एसपी ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Aug 18, 2026 - 07:09
 0  0