फर्जी ऐप से मोबाइल हैक, OTP लेकर रुपए निकाले:जबलपुर में साइबर ठगी के 4 मामले, खाते में 31 हजार डाले;ऑटो ट्रांजेक्शन के जरिए 33 निकाले
जबलपुर में साइबर ठगों ने फर्जी ऐप, ओटीपी और यूपीआई के जरिए चार अलग-अलग मामलों में लाखों रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने सभी मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चारों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से लेन-देन और संदिग्ध खातों की जानकारी जुटाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। खाते में रुपए भेजकर 33 हजार निकाले कोतवाली थाना क्षेत्र के निवाड़गंज में कपड़ा व्यापारी राहुल जैन के आईडीबीआई बैंक खाते में अज्ञात व्यक्ति ने 31 हजार रुपए भेजे। इसके सात मिनट बाद ऑटोमैटिक ट्रांसफर के जरिए खाते से 33 हजार रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने BNS की धारा 318(4) और 319(2) के तहत मामला दर्ज किया है। फर्जी बैंक ऐप से 98 हजार की ठगी अधारताल थाना क्षेत्र के भड़पुरा निवासी दुर्गेश रजक को वॉट्सऐप पर ‘भारतीय राजीव बैंक’ के नाम से APK फाइल भेजी गई। इसे डाउनलोड करने के बाद मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके इंडियन बैंक खाते से दो किश्तों में 98 हजार रुपए अज्ञात खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। पासवर्ड-OTP लेकर किसान के 40 हजार उड़ाए बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नवीन चरगवां निवासी किसान हरिशंकर लोधी के एयरटेल पेमेंट बैंक खाते में मकान निर्माण के लिए आए 40 हजार रुपए ठगों ने निकाल लिए। आरोपी ने खाते में बैलेंस डालने का झांसा देकर किसान से पासवर्ड और OTP हासिल किया था। बिना जानकारी UPI से 76,500 रुपए निकाले मझोली थाना क्षेत्र के लुहारी निवासी कैलाश प्रसाद भुमिया के एसबीआई खाते से चार बार में कुल 76,500 रुपए यूपीआई के जरिए निकाल लिए गए। बैंक स्टेटमेंट देखने पर उन्हें ठगी का पता चला।