सिंगरौली में गुरु रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा:राज्यमंत्री राधा सिंह ने ऑटो में बैठकर गाए भजन, दिया समरसता संदेश
सिंगरौली में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ और कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह ने ऑटो में बैठकर भजन गाए, जो आकर्षण का केंद्र रहा। यह अभियान समाज के सभी वर्गों के बीच समानता, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसका लक्ष्य संत रविदास महाराज के समतामूलक समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के तहत कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ये हुए शामिल अटल सामुदायिक भवन, बिलौजी में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, महापौर रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय और भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान राज्यमंत्री राधा सिंह कार्यकर्ताओं के साथ ऑटो में बैठीं और भजन-कीर्तन करते हुए संत रविदास महाराज के भजन गाए। अभियान का आधार संत रविदास महाराज का संदेश ‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न।’ रखा गया है। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि संत रविदास के विचार समानता, सामाजिक न्याय और प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान की प्रेरणा देते हैं। 10 सितंबर तक चलेगा अभियान राज्यमंत्री राधा सिंह ने जिलेवासियों से समरसता संकल्प अभियान और 20 अगस्त से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाली कलश यात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह और देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने भी सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में राज्यमंत्री ने कलश यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर पार्षद सीमा जयसवाज, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।