कोरबा की पावर हाइट्स कॉलोनी में चोरी:सूने मकान को निशाना बनाया, CCTV खराब मिलने पर उठे सुरक्षा पर सवाल

कोरबा जिले के घंटाघर-बुधवारी मार्ग स्थित पावर हाइट्स कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे, फिर कमरों और अलमारियों की तलाशी लेकर कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत है। वहीं कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पावर हाइट्स कॉलोनी के मून ब्लॉक में विशाल गुप्ता का मकान है। वे बालको प्लांट में काम करने वाली LIPL ठेका कंपनी में अधिकारी हैं। शनिवार रात उनके एक रिश्तेदार के निधन की सूचना मिली थी। इसके बाद वे मकान में ताला लगाकर चले गए। बताया गया कि वे फिलहाल किराए के दूसरे मकान में रह रहे हैं। उनके जाने के कुछ ही घंटे बाद चोरों ने सूने मकान को निशाना बना लिया। ताला तोड़कर कमरों और अलमारी को खंगाला चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरों और अलमारियों को खंगाला और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरों ने पास के एक दूसरे मकान की खिड़की से भी अंदर घुसने की कोशिश की। चोरी हुए सामान और उसकी कुल कीमत का पता मकान मालिक के लौटने के बाद ही चल सकेगा। 56 मकानों वाली कॉलोनी में CCTV खराब सुबह चोरी की जानकारी मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान कॉलोनी परिसर में लगे CCTV कैमरे खराब मिले। बताया गया कि एक ही परिसर में करीब 56 मकान हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। इस पर पुलिस ने कॉलोनी समिति को फटकार लगाते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुधारने और CCTV कैमरे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। फुटेज और संदिग्धों की जांच कर रही पुलिस मानिकपुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी के आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। रहवासियों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की चोरी की घटना के बाद कॉलोनीवासियों में नाराजगी है। रहवासियों ने कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, खराब CCTV कैमरों को तत्काल ठीक कराने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Aug 24, 2026 - 08:33
 0  0