रिछोदा के किसानों ने फसल बीमा न मिलने का आरोप:सोयाबीन फसल के सही सर्वे और मुआवजे की मांग, कलेक्टर को दिया आवेदन
शाजापुर जिले की शुजालपुर तहसील के ग्राम रिछोदा के 100 से अधिक किसानों ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन सौंपा। किसानों ने वर्ष 2024-25 की सोयाबीन फसल खराब होने और बीमा राशि न मिलने की शिकायत की। उन्होंने फसल का दोबारा सर्वे कराकर पात्र किसानों को बीमा राशि दिलाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि वर्तमान सीजन में सोयाबीन की फसल पीला मोजेक रोग से बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई खेतों में सोयाबीन में एक भी फली नहीं लगी, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आवेदन में किसानों ने यह भी उल्लेख किया कि ग्राम रिछोदा सहित आसपास के कई गांवों में वर्ष 2024-25 का फसल बीमा किसानों को मिल चुका है, लेकिन रिछोदा के किसानों को अब तक यह राशि प्राप्त नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि वे पूरी तरह कृषि पर निर्भर हैं और खेती से होने वाली आय से ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने महंगे खाद, बीज और दवाइयों का उपयोग कर फसल तैयार की थी, लेकिन रोग और बारिश के कारण पूरी फसल बर्बाद हो गई। किसान दीवान सिंह राजपूत ने बताया कि पीला मोजेक रोग के कारण फसल पूरी तरह खराब हो गई है और फलियां न लगने से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से फसल का सही सर्वे कराकर उचित बीमा मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।