मंडला के 1611 छात्रों को लैपटॉप के लिए 25 हजार:मुख्यमंत्री ने किया सिंगल क्लिक, खातों में ट्रांसफर हुई प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत मंडला जिले के 1611 विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में यह राशि अंतरित की। यह राशि उन विद्यार्थियों को मिली है जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2026 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मंडला जिले के सभी शासकीय और अशासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों को दिखाया गया। जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी वरकड़े, लाभान्वित छात्र-छात्राएं, विद्यालय स्टाफ और अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी वरकड़े ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना से मंडला जिले के कुल 1611 विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। इनमें 1026 छात्राएं और 585 छात्र शामिल हैं। प्रत्येक पात्र विद्यार्थी के बैंक खाते में लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। मुन्नी वरकड़े ने बताया कि सरकार की यह पहल विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा के इस दौर में लैपटॉप विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं, अध्ययन सामग्री और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित पढ़ाई सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। राशि प्राप्त होने के बाद विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लैपटॉप उनकी आगे की पढ़ाई में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगा।

Sep 1, 2026 - 12:48
 0  0